लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस जांच संबंधी पर्याप्त जानकारी साझा नहीं कर रहा है डब्ल्यूएचओ : अमेरिका

By भाषा | Updated: November 11, 2020 10:55 IST

Open in App

जिनेवा, 11 नवंबर (एपी) अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस की जानवर से उत्पत्ति के संबंध में चीन में अपनी जांच से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर रहा है।

अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अधिकारी गैरेट ग्रिस्बी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ अपने चीन मिशन में जांच को लेकर तय मानदंड को अन्य देशों से साझा नहीं कर रहा है।

उन्होंने यह बयान संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की एक बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए दिया। यह बैठक एक हफ्ते तक चलेगी।

डब्ल्यूएचओ के चीन मिशन के मानदंडों के संदर्भ में ग्रिस्बी ने कहा, ‘‘ मिशन के उद्देश्यों और जांच बिंदुओं के बारे में पारदर्शी तरीके से डब्ल्यूएचओ के सभी सदस्यों के साथ चर्चा नहीं की।’’

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ की चीन में कोरोना वायरस का प्रसार किस जानवर से हुआ इसका पता लगाने की योजना अटकी पड़ी है।

वहीं कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि चीन अब भी इस मामले में चल रहे अनुसंधान की अहम जानकारी छिपा रहा है।

दुनिया भर में अभी तक कोरोना वायरस के पांच करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 12. 6 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला