लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों को चीन आने की मंजूरी देने में देरी से ‘‘निराश’’ है डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:35 IST

Open in App

जिनेवा, छह जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि वह इस बात से बेहद ‘‘ निराशा ’’ हैं कि चीनी अधिकारियों ने कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को चीन आने की अंतिम मंजूरी अभी तक नहीं दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने कहा कि डब्ल्यूएचओ और चीन सरकार के बीच हुई बातचीत में तय हुए कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के दल के सदस्य पिछले 24 घंटे में अपने-अपने देशों से रवाना हुए।

ट्रेडोस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ आज, हमें पता चला कि चीनी अधिकारियों ने दल को चीन में प्रवेश करने के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस खबर से बेहद निराश हूं, दो लोग रवाना हो गए थे और बाकी सदस्यों को अंतिम क्षण में यात्रा नहीं करने दी गई, हालांकि वे चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्पर्क में हैं।’’

ट्रेडोस ने कहा कि उन्होंने यह ‘‘स्पष्ट कर दिया’’ था कि यह मिशन संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की प्राथमिकता है और उन्हें यह ‘‘ आश्वासन दिया गया था कि चीन इसके लिए आंतरिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर रहा है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जल्द से जल्द मिशन शुरू करना चाहते हैं।’’

विश्वभर के विशेषज्ञों के वुहान पहुंचने की संभावना है, जहां एक साल पहले कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात कार्यक्रमों के प्रमुख माइकल रेयान ने कहा कि विशेषज्ञों को मंगलवार से वहां पहुंचना था, लेकिन उन्हें वीज़ा सहित अन्य आवश्यक मंजूरी नहीं दी गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से पिछले साल मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?