लाइव न्यूज़ :

वित्तीय स्थिति सुदृढ बनाने के लिए सीईओ नियुक्त कर रहा डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: December 7, 2020 16:38 IST

Open in App

पेरिस, सात दिसंबर (एपी) अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने के मकसद से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) अपने एक फाउंडेशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति कर रहा है।

डब्ल्यूएचओ का प्रयास फाउंडेशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति कर निजी चंदा जुटाने का है ताकि अगर कोई देश अपने योगदान में कटौती करता है तो उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े। हाल ही अमेरिका ने निकाय को दी जा रही राशि में कटौती कर दी थी।

बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी वियाट्रिस के साथ आठ साल रहने के बाद अनिल सोनी अगले साल जनवरी में नए डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन से जुड़ेंगे।

इस साल वैश्विक कोरोना वायरस महामारी और निकाय से अमेरिका के बाहर हो जाने के बाद डब्ल्यूएचओ की वित्तीय स्थिति की संवेदनशीलता उजागर हो गयी है।

निकाय बहुत हद तक सदस्य देशों के स्वैच्छिक योगदान के साथ-साथ कुछ बड़े फाउंडेशनों पर निर्भर रहता है।

सोनी ने डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन की घोषणा से पहले एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी प्राथमिकता कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत चंदा जुटाना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अंततः ‘कोविड-19 सॉलिडरिटी रिस्पॉन्स फंड’ का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा। इस कोष ने अब तक 23.8 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

सोनी ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के वरिष्ठ सलाहकार भी रहे हैं। इस साल डब्ल्यूएचओ के बजट में जर्मनी के बाद दूसरा सबसे ज्यादा योगदान इसी फाउंडेशन ने दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!