लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने पूर्व सोवियत संघ के छह देशों में टीकाकरण के लिए मदद की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:46 IST

Open in App

जिनेवा, 11 फरवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि यूरोपीय संघ के साथ चार करोड़ यूरो की मदद से सोवियत संघ का हिस्सा रहे छह देशों में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

डब्ल्यूएचओ के यूरोप के प्रमुख डॉ हंस क्लूग ने हालिया हफ्ते में संक्रमण के मामलों में गिरावट को भी रेखांकित करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ के कार्यक्रम और डब्ल्यूएचओ समर्थित ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए सभी जरूरतमंद देशों के लोगों को टीका उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के तहत आर्मीनिया, अजरबैजान, बेलारूस, जार्जिया, यूक्रेन और मोल्दोवा में टीकाकरण होगा।

क्लूग ने डेनमार्क के कोपनहेगन में कहा, ‘‘टीके के जरिए महामारी से तेजी से उबरने में मदद मिलेगी। लेकिन हमें सुनिश्चित करना होगा कि सभी देशों तक इसकी पहुंच हो।’’

क्लूग ने कहा कि यूरोप क्षेत्र में 53 देशों में संक्रमण के मामले पिछले चार सप्ताह से घट रहे हैं और दो सप्ताह से मौत के मामलों में भी कमी आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल