लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रोन के चलते कोविड-19 टीकों की जमाखोरी बढ़ने की आशंका जताई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:32 IST

Open in App

जिनेवा, नौ दिसंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को यह चिंता जताई कि कोराना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन आने से भयभीत अमीर देश कोविड-19 टीकों की जमाखोरी कर सकते हैं, जिससे टीकों की वैश्विक आपूर्ति फिर से धीमी पड़ सकती है और महामारी को खत्म करने के प्रयास में बाधा आएगी।

टीकाकरण पर अपनी विशेषज्ञ समिति की एक बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने लोगों को व्यापक स्तर पर बूस्टर खुराक देने के खिलाफ सरकारों को दी गई अपनी सलाह दोहराई, ताकि जिन देशों के पास टीके का अच्छा खासा भंडार है वे इसे कम आय वाले देशों को भेजें, जहां बड़े पैमाने पर इन टीकों का अभाव है।

डब्ल्यूएचओ के टीकाकरण, टीका और जीव विज्ञान संबंधी विभाग की प्रमुख डॉ केट ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘महामारी को रोकने के लिए जोखिम ग्रस्त आबादी में हर किसी का टीकाकरण होगा।’’

उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन के चलते पैदा हुई स्थिति में अधिक आय वाले देश अपनी सुरक्षा के लिए टीकों की वैश्विक आपूर्ति एक बार फिर से रोक सकते हैं। लेकिन इससे उन्हें लाभ नहीं होने जा रहा।

उन्होंने चिंता जताई कि कुछ अमीर देश अपनी आबादी का पूर्ण टीकाकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सभी देशों को टीका नहीं मिलेगा, संक्रमण को रोकने में यह कदम सार्थक नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल