लाइव न्यूज़ :

वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए वुहान का दौरा करेंगे डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ :चीन

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:42 IST

Open in App

बीजिंग, 12 जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति के मामले में अपनी जांच शुरू करने के क्रम में वुहान शहर का दौरा करेंगे जहां 2019 के दिसंबर में सबसे पहले वायरस का पता चला था। चीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को वुहान पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम का अन्य ब्योरा घोषित नहीं किया गया है और चीन सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने भी अन्य कोई जानकारी नहीं दी।

कई महीने से इस दौरे की उम्मीद की जा रही थी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानम घेब्रेयेसस ने पिछले सप्ताह इस बात पर निराशा प्रकट की थी कि दौरे को अंतिम रूप देने में लंबा समय लग रहा है।

चीन ने सोमवार को डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के दौरे की घोषणा की जिसके बाद टेड्रोस ने कहा कि अनेक देशों के वैज्ञानिक इस बात पर ध्यान केंद्रित करेंगे कि कोरोना वायरस सबसे पहले मनुष्य तक कैसे पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती मामलों में संक्रमण के संभावित स्रोत का पता लगाने के लिए वुहान में अध्ययन शुरू होंगे।’’

चीन स्वतंत्र जांच की मांग को खारिज करता रहा है, वहीं कोरोना वायरस की उत्पत्ति के मामले में सभी अध्ययनों पर सख्ती से नियंत्रण रख रहा है। वह इस तरह की धारणाओं को भी हवा दे रहा है कि कहीं बाहर से चीन में यह वायरस आया हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात