लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ यूरोप ने कहा, पांच से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर अधिक

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:05 IST

Open in App

जिनेवा, सात दिसंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में पांच से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर सर्वाधिक हो गई है।

डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ हैंस क्लुग ने यह भी दलील दी कि टीकाकरण का आदेश बिल्कुल एक अंतिम उपाय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर पहले की तुलना में काफी कम बनी हुई है। लेकिन उन्होंने कहा कि मध्य एशिया तक फैले क्षेत्र के 53 देशों में पिछले दो महीनों में कोरोना वायरस मामले और मौत की संख्या दोगुनी रही है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के व्यापक प्रसार से खतरा बना हुआ है और नये ओमीक्रोन स्वरूप के क्षेत्र के 21 देशों में अब तक 432 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कोपेनहेगन, डेनमार्क स्थित डब्ल्यूएचओ यूरोप मुख्यालय से संवाददाताओं से कहा, ‘‘डेल्टा स्वरूप अब भी समूचे यूरोप और मध्य एशिया में प्रबल है और हम जानते हैं कि कोविड-19 टीके रोग की गंभीरता को कम करने और इससे होने वाली मौत के खतरे को कम करने में प्रभावी बने हुए हैं। ’’

क्लुग ने क्षेत्र में बच्चों में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच देशों से बच्चों और स्कूलों को सुरक्षित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर वयस्क और वृद्ध आबादी की तुलना में बच्चों में संक्रमण के मामले दो से तीन गुना अधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें