लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ट्रंप ने रोकी WHO की दी जाने वाली अनुदान राशि, टेडरोस ने अफसोस जताया, ईरान बोला- अमेरिका लोगों को मारता है

By भाषा | Updated: April 16, 2020 05:46 IST

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस अदानोम गेब्रेयसस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अफसोस है कि अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिए जाने वाले अनुदान पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।”

Open in App
ठळक मुद्देविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा डब्ल्यूएचओ को दिए जाने वाले अनुदान पर रोक लगाने संबंधी निर्णय पर बुधवार को दुख जताया। ट्रंप ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की आलोचना की थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा डब्ल्यूएचओ को दिए जाने वाले अनुदान पर रोक लगाने संबंधी निर्णय पर बुधवार को दुख जताया। ट्रंप ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की आलोचना की थी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस अदानोम गेब्रेयसस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अफसोस है कि अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिए जाने वाले अनुदान पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।”

डब्ल्यूएचओ का अनुदान रोकने पर ईरान ने कहा- दुनिया देख रही है कि अमेरिका लोगों को मारता है

ईरान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दिया जाने वाला अनुदान रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर कहा कि दुनिया देख रही है कि अमेरिका ‘‘लोगों को मारता है।’’

ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर आरोप लगाया कि जब चीन से कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई तो संयुक्त राष्ट्र का यह संगठन इसे संभालने में नाकाम रहा है और असली तस्वीर छुपाता रहा। इसी सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को डब्ल्यूएचओ को दिये जाने वाले 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कोष पर रोक लगा दी।

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ट्रंप के इस फैसले को लेकर ट्वीट किया, ''महामारी के दौरान अनुदान को रोकना शर्मनाक है। दुनिया वही देख रही है कि जो ईरान हमेशा सहता आया है। दरअसल अमेरिका ने 2018 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अलग हो कर उस पर प्रतिबंध लगा दिये थे, जिसे लेकर जरीफ ने यह बात कही। जरीफ ने आगे लिखा, ''अमेरिकी शासन की ये चालें, धमकियां और झगड़ालू रवैया सिर्फ उसकी एक लत ही नहीं है बल्कि यह लोगों को मरने देने की उसकी पुरानी आदत है।''

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनईरानडोनाल्ड ट्रम्पलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल