लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ फंडिंग विवाद के बाद WHO ने फंड जुटाने के लिए एक फाउंडेशन का किया ऐलान, अब आम लोगों से भी लेगा आर्थिक मदद

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2020 09:48 IST

हाल ही में WHO की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि उसका मौजूदा बजट 2.3 बिलियन डॉलर है, जो वैश्विक संस्था के हिसाब से काफी कम है। इसलिए हमें अधिक फंडिंग की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा, इस फाउंडेशन को बनाने का प्रस्ताव 2018 के फरवरी माह से ही लंबित था। WHO ने कहा, यह संस्था कोविड-19 को खत्म करने के लिए किए गए WHO के प्रयासों में सहयोग करेगी।

जिनेवा:  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने 27 मई 2020 को एक फंड जुटाने के लिए एक फाउंडेशन का ऐलान किया है। WHO ने कहा है कि यह एक स्वतंत्र संगठन होगा, जिसमें मौजूदा तरीकों से अलग हटकर फंडिंग को जुटाया जाएगा। इस फाउंडेशन के तहत किसी भी महामारी से निपटने के लिए फंडिंग जुटाया जाएगा। जिसमें एक आम आदमी भी फंड दे सकता है। WHO ने कहा, यह संस्था कोविड-19 को खत्म करने के लिए किए गए WHO के प्रयासों में सहयोग भी करेगी। इसके अलावा इस तरह की महामारी से लड़ने में आर्थिक रूप से WHO को सपोर्ट करेगी। 

अमेरिका के फंडिंग विवाद से इस फाउंडेशन का कोई लेना-देना नहीं: WHO डायरेक्टर

अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही  WHO की फंडिंग को रोकने के लिए 30 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।अमेरिका ने कोरोना वायरस की जांच में लापरवाही को लेकर WHO को फंड ना देने का ऐलान किया था। हालांकि  WHOके डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा है कि इस नए फाउंडेशन का अमेरिका के फंड वाले मामले से कोई लेना-देना नहीं है। WHO ने कहा है कि फाउंडेशन बनाने की योजना पर काफी वक्त से काम चल रहा था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को 30 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए WHO के डायरेक्टर टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस को पत्र लिखा था। ट्रंप ने कहा था, अगले 30 दिनों के भीतर WHO जरूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध नहीं हुआ तो WHO को दी जाने वाली फंडिंग को स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा और संगठन में हमारी सदस्यता पर भी पुनर्विचार करुंगा। डोनाल्ड ट्रंप ने यह पत्र 19 मई को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया था।

बुधवार को जिनेवा से वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा, इस फाउंडेशन को बनाने का प्रस्ताव 2018 के फरवरी माह से ही लंबित था। उन्होंने कहा, इसे फाउंडेशन को अधिकारिक तौर पर लॉन्च करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। 

प्रेस रिलीज में यह भी बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए WHO फाउंडेशन शुरुआत में इमर्जेंसी व महामारी के प्रति रेस्पॉन्स के साथ सार्वजनिक  स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के लिए फंड जुटाकर इसे वितरित करने पर फोकस करेगी। 

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल