लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा: ‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है’

By भाषा | Updated: April 21, 2020 06:02 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है।’’ ऐसे हालात पैदा होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने अब पाबंदियां लगानी शुरू की हैं।

Open in App

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है।’’ ऐसे हालात पैदा होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने अब पाबंदियां लगानी शुरू की हैं। डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस एडेहनम ग्रेब्रेयेसुस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे। अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से लगभग 25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1.66 लाख लोगों की मौत हुई है।

कुछ लोगों ने हालांकि इंगित किया है कि भविष्य में संक्रमण अफ्रीकी देशों में फैलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं। जिनेवा में संवाददाताओं से बातचीत में टेड्रोस ने कोरोना वायरस संक्रमण की तुलना 1918 की स्पैनिश फ्लू से की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत खतरनाक स्थिति है और यह हो रहा है... 1918 फ्लू की तरह, जिसमें एक करोड़ के करीब लोगों की मौत हुई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब हमारे पास प्रौद्योगिकी है, हम इस आपदा से बच सकते हैं, हम उस तरह का संकट पैदा होने से बच सकते हैं।’’

टेड्रोस ने कहा, ‘‘हम पर विश्वास करें। सबसे बुरा वक्त अभी आने वाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आएं, इस आपदा को रोका जाए। यह ऐसा वायरस है जिसे अभी भी लोग समझ नहीं पा रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ शुरुआत से ही कोरोना वायरस के खतरे को लेकर चेतावनी देता आ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले दिन से चेतावनी दे रहे हैं कि यह ऐसा शैतान है जिससे हम सभी को मिलकर लड़ना है।’’ वहीं, अमेरिका के संदर्भ में टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में पहले दिन से ही अमेरिका से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने कहा, ‘‘पहले दिन से, अमेरिका से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला