लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लगातार सहयोग को लेकर मोदी का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:57 IST

Open in App

जिनेवा, 23 जनवरी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयसस ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लगातार सहयोग करने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जानकारी साझा करने सहित साथ मिल कर काम करने से इस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी।

भारत ने इस हफ्ते घोषणा की है कि वह श्रीलंका और आठ अन्य देशों -- भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां, सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तहत कोविड-19 के टीके भेजेगा।

भारत की नीति ‘‘पड़ोसी पहले ’’ के अनुरूप नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को सहायता के तहत कोविड-19 के टीके भेजे जा चुके हैं।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आपके लगातार सहयोग के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत का टीके का उत्पादन और आपूर्ति क्षमता का उपयोग कोविड-19 महामारी से लड़ाई में समस्त मानवजाति की भलाई के लिए किया जाएगा।

उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत एक स्वस्थ धरती के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा