लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने टीकों के दुनियाभर में वितरण में असंतुलन की बात कही

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:32 IST

Open in App

जिनेवा, नौ अप्रैल (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि दुनिया भर में दी गयीं कोरोना वायरस टीकों की 70 करोड़ से अधिक खुराकों में से 87 प्रतिशत से अधिक धनवान देशों को दी गयी हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा कि अमीर देशों में औसतन चार में से एक व्यक्ति को कम से कम कोविड-19 टीके की एक खुराक मिल गयी है जबकि कम आय वाले देशों में 500 लोगों में केवल एक व्यक्ति को टीका लगाया गया है।

टेड्रस ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘टीकों के वैश्विक वितरण में स्तब्ध करने वाला असंतुलन है।’’

उन्होंने टीकों के निष्पक्ष वितरण के लिए बनाई गयी संयुक्त राष्ट्र समर्थित पहल ‘कोवैक्स’ को अन्य किसी प्रणाली की तुलना में टीकों के तेजी से और अधिक प्रभावी तरीके से वितरण की मजबूत प्रणाली बताया।

टेड्रस ने कहा कि कोवैक्स ने अभी तक दुनियाभर में करीब 3.8 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है।

उन्होंने दूसरे देशों को टीकों की आपूर्ति कोवैक्स के माध्यम से करने के बजाय सीधे करने वाले देशों की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें