लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद अब जायेंगे पृथक-वास में

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:02 IST

Open in App

जिनेवा, दो नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि कोविड-19 से संक्रमित हुए एक व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते वह पृथक-वास में रहेंगे।

टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने रविवार देर शाम को ट्वीट किया कि वह ‘ ठीक हैं और उनमें कोई लक्षण भी नहीं है’ लेकिन ‘डब्ल्यूएचओ के नियमों के अनुसार वह आगामी दिनों में स्वयं को पृथक-वास में रखेंगे और घर से ही काम करेंगे।’’

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक कोरोना वायरस महामारी के विरूद्ध वैश्विक लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर हैं। जॉस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार इस महामारी से 4.65 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 12 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वैसे डब्ल्यूएचओ प्रमुख के ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि उनके संपर्क वाले लोगों में कौन संक्रमित हुआ है । संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी जिनेवा में है जहां मामले बढ़ रहे है और इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए रविवार को कड़ी पाबंदियों की घोषणा की गयी थी। करीब 500,000 आबादी वाले इस क्षेत्र में हाल ही रोजाना 1000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला