लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को ‘‘चिंताजनक’’ बताया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:04 IST

Open in App

जिनेवा, 16 अप्रैल (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि वैश्विक रूप से कोरोना वायरस के मामले लगातार ‘‘चिंताजनक’’ दर से बढ़ रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रति सप्ताह जितने नए मामलों की पुष्टि हो रही है वह पिछले दो महीने के दौरान के मामलों से दोगुना है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेद्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नए मामलों की संख्या ‘‘संक्रमण के सर्वोच्च दर पर पहुंच गयी है, जिसे महामारी के दौरान अब तक हमने नहीं देखा था।’’

गेब्रेयेसस ने पापुआ न्यू गिनी का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ देश जहां कोविड-19 को फैलने से रोका जा सकता था, वहां भी महामारी तेजी से फैल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत तक पापुआ न्यू गिनी में 900 से कम मामले थे और सिर्फ नौ लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी।’’

उन्होंने उल्लेख किया कि देश में वर्तमान में 9,000 से अधिक मामले हैं और 83 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से आधे मामले पिछले महीने ही सामने आये।

गेब्रेयेसस ने कहा, ‘‘पापुआ न्यू गिनी इस बात का सटीक उदाहरण है कि टीकाकारण क्यों महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र कोविड-19 रोधी टीके के लिए ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स पहल पर निर्भर है।

अब तक कोवैक्स पहल के तहत 100 से अधिक देशों को चार करोड़ से अधिक टीके की खुराक भेजी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला