लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के नए स्वरूप पर बैठक बुलायी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:50 IST

Open in App

जिनेवा, 26 नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सलाहकार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए चिंताजनक स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए शुक्रवार को विशेष सत्र आयोजित कर रहे हैं। हालांकि एक शीर्ष विशेषज्ञ का कहना है कि कोविड-19 रोधी टीकों का इस स्वरूप पर असर का पता लगाने में हफ्ते लग जाएंगे।

कोविड-19 संबंधी तकनीकी सलाहकार समूह की तथाकथित बी.1.1.529 स्वरूप पर चर्चा के लिए डिजिटल बैठक हो रही है। इस नए स्वरूप के कारण यूरोपीय संघ को दक्षिणी अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की सिफारिश करनी पड़ी है।

डब्ल्यूएचओ का समूह निर्णय ले सकता है कि क्या यह डेल्टा स्वरूप की तरह ‘‘चिंताजनक स्वरूप’’ है तथा क्या इसका वर्गीकरण करने के लिए ग्रीक शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केर्खोवे ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम अभी तक इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। हम अभी जानते हैं कि यह ऐसा स्वरूप है जो बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन करता है और यह चिंता की बात है...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह समझने के लिए कुछ हफ्तों का वक्त लगेगा कि इस स्वरूप पर टीकों का क्या असर पड़ता है।’’

सलाहकार समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने फोन पर कहा कि इस स्वरूप पर टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी और जानकारी जुटाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल