लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने उत्तर कोरिया को कोविड चिकित्सा सहायता भेजनी शुरू की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:32 IST

Open in App

सियोल, सात अक्टूबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 चिकित्सा आपूर्ति उत्तर कोरिया भेजनी शुरू कर दी है। इससे संकेत मिलता है कि उत्तर कोरिया ने दुनिया की सबसे सख्त सीमा बंदी में बाहरी मदद लेने के लिए ढील दी है।

संगठन ने कहा कि वह उत्तर कोरिया को कोविड-19 से जुड़ी जरूरी चिकित्सा आपूर्ति चीनी बंदरगाह डालियान से भेज रहा है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस से अच्छी तरह से निपटा है और देश में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

उसने हाल में संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम के तहत कोविड रोधी टीके ‘सिनोवैक’ को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उत्तर कोरिया ने सीमा पार यातायात और व्यापार को दो साल से प्रतिबंधित किया हुआ है।

इस बीच, मॉस्को से मिली खबर के मुताबिक, रूस में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में हालिया बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। सरकार के कोरोना वायरस रोधी कार्यबल ने बताया कि बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के 27,550 नए मामले आए।

वहीं, सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिमी हिस्से में भी कोविड के मामलो में बढ़ोतरी देखी गई है। सहायता एजेंसियों ने विश्व से मानवीय और चिकित्सा मदद देने की अपील की है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ के कारण मामलों में बढ़ोतरी हुई है जिससे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब