लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने भोजन के लिए जंगलों से पकड़े गए जंतुओं की बिक्री स्थगित करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:30 IST

Open in App

जिनेवा, 13 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को विभिन्न देशों से अनुरोध किया कि जंगलों से पकड़े गए जीव-जंतुओं की खाद्य बाजारों में बिक्री पर आपातकालीन उपाय के तहत रोक लगा दी जाए क्योंकि ऐसे जंतु कोरोना वायरस जैसी महामारी के प्रमुख स्रोत हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि जंतु, विशेष रूप से वन्य जीव-जंतु मानव में होने वाले सभी संक्रामक रोगों में 70 प्रतिशत से अधिक रोगों के स्रोत हैं।

कोरोना वायरस की उत्पत्ति एक साल से भी अधिक समय पहले हुई थी। इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर तरह तरह की अटकलें लगायी गयीं। लेकिन अधिकतर विशेषज्ञों का यही मानना है कि यह चमगादड़ से किसी अन्य प्रजाति के माध्यम से चीन के पारंपरिक बाजारों में भोजन या दवा के रूप में मानव में फैला होगा। कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सबसे पहले चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था।

डब्ल्यूएचओ ने उभरते संक्रामक रोगों के उन लोगों तक सीधे पहुंचने के खतरों का जिक्र किया है, जो किसी संक्रमित जंतु के संपर्क में आते हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर ऐसे जंतु रखे जाते हैं, वहां अतिरिक्त खतरा होता है।

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, "पारंपरिक बाजार वैश्विक स्तर पर एक बड़ी आबादी के लिए भोजन और आजीविका मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन जंतुओं की बिक्री पर रोक लगाने से आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सकती है, उन लोगों की भी जो वहां काम करते हैं और जो वहां खरीदारी करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब