लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ ने फिलीपीन को पोलियो मुक्त घोषित किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:07 IST

Open in App

मनीला, 11 जून (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने शुक्रवार को द्विपीय देश फिलीपीन को पोलियो मुक्त घोषित करने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के बावजूद इस बीमारी से लड़ने के सरकार के प्रयास की प्रशंसा की।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि फिलीपीन के स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो बीमारी पर तीन जून को अंतिम रिपोर्ट दी थी कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण और निगरानी के चलते गत 16 महीने में पोलियो का कोई मामला नहीं आया है।

फिलीपीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा देश को पोलियो मुक्त घोषित करने के करीब दो दशक बाद सितंबर 2019 में इस बीमारी के दोबारा आने की घोषणा की थी। पोलियो में अंग लकवाग्रस्त हो जाते हैं और यहां तक मौत भी हो सकती है। इसका अबतक इलाज ज्ञात नहीं है।

इसके बाद फिलीपीन में डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के समर्थन से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला और पिछले साल कोविड-19 महामारी के बावजूद पोलियो ड्रॉप की करीब तीन करोड़ खुराक बच्चों को पिलाई गई।

फिलीपीन में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ.रवींद्र अब्यासिंघे ने कहा, ‘‘यह जन स्वास्थ्य की बड़ी जीत है और सार्वेत्तम उदाहरण है कि सामूहिक प्रयास से क्या हासिल किया जा सकता है, वह भी कोविड-19 महामारी के बीच।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला