लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने कांगो में यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में कार्रवाई की ‘धीमी’ गति की बात मानी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:27 IST

Open in App

लंदन, 28 मई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने स्वीकार किया कि कांगो में इबोला बीमारी के दौरान तैनात उसके कर्मियों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों में स्वास्थ्य निकाय की ओर से की जा रही कार्रवाई की गति ‘‘धीमी’’ रही है।

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस की इस जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गति धीमी होने की बात को स्वीकार किया।

समाचार एजेंसी की जांच में पाया गया कि डब्ल्यूएचओ का वरिष्ठ प्रबंधन कदाचार के कई मामलों के बारे में जानता था।

बंद कमरे में हुई बैठक में राजनयिक संबंधित मुद्दे पर पहले ही डब्ल्यूएचओ प्रमुख द्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस पर दबाव बना चुके हैं।

पिछले सप्ताह कम से कम छह देशों ने यौन शोषण के मामलों से निपटने के डब्ल्यूएचओ के तरीके पर चिंता जताई। इस दौरान गेब्रेयेसस ने उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया।

गेब्रेयेसस ने कहा, ‘‘यद्यपि यह (कार्रवाई) धीमी है...उम्मीद करता हूं कि यह संतोषजनक होगी।’’

डब्ल्यूएचओ के प्रेस कार्यालय ने कार्रवाई की गति धीमी होने संबंधी गेब्रेयेसस की बात पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि विश्व स्वास्थ्य निकाय सभी आरोपों की समग्र जांच के प्रति कटिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब