लाइव न्यूज़ :

मसाज पार्लर में आठ लोगों की हत्या की घटना में श्वेत व्यक्ति को आरोपी बनाया गया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 09:57 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 18 मार्च (एपी) अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोगों की हत्या करने के मामले में श्वेत व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।

इस घटना के बाद एशियाई-अमेरिकी समुदाय दहशत में है क्योंकि समुदाय के लोगों को कोरोना वायरस महामारी के कारण लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

घटना के एक दिन बाद जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिरकार 21 वर्षीय रॉबर्ट ऐरोन लांग ने ऐसा क्यों किया। यह अमेरिका में लगभग दो वर्ष में सामूहिक हत्या की सबसे बड़ी घटना है।

लांग ने पुलिस को बताया है कि यह नस्ली हमला नहीं था बल्कि इसकी वजह ‘‘यौनिच्छा’’ थी। अधिकारियों का कहना है कि उसने उन लोगों पर हमला किया जो उसके मुताबिक लालसा की वजह थीं। लेकिन हमलों के शिकार आठ लोगों में से छह एशियाई मूल की महिलाएं होने तथा हमले के स्थल के कारण इन बयानों पर संदेह जताया जा रहा है।

जन प्रतिनिधि बी ग्यूयेन ने कहा कि गोलीबारी की घटना की वजह ‘‘लैंगिक हिंसा, स्त्री जाति से द्वेष तथा विदेशी लोगों से खौफ’’ लगती है।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि लांग पहले कभी उन मसाज पार्लर में गया था या नहीं जहां गोलीबारी हुई लेकिन यह जरूर पता है कि वह ‘एक प्रकार की पॉर्न इंडस्ट्री’ पर हमला करने फ्लोरिडा जा रहा था।

चेरोकी काउंटी के शेरिफ कैप्टन जे बाकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उसे कोई समस्या है जिसे वह ‘‘यौनिच्छा’’ मानता है। ये स्थान उसके लिए लालसा का कारण है जिन्हें वह खत्म कर देना चाहता था।’’

शेरिफ फ्रेंक रेनॉल्ड्स ने कहा कि यह कहना जल्दबादी होगी कि हमला नस्ली था लेकिन ‘‘जो संकेत मिले हैं उनसे लगता है कि ऐसा नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...