लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप इमिग्रेशन सिस्टम में बड़े बदलाव पर कर रहे हैं काम, व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

By भाषा | Updated: July 11, 2020 11:54 IST

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वीजा से जुड़े एक ऐसे आदेश पर काम कर रहे हैं जो योग्यता आधारित होगी

Open in App
ठळक मुद्देयोग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने पर काम कर रहे हैं ट्रंप: व्हाइट हाउसडीएसीए कार्यक्रम के प्राप्तकर्ताओं को ‘नागरिकता देने की रूपरेखा’ शामिल होगी इसमें शामिल

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली स्थापित करने संबंधी एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है।

व्हाइट हाउस का यह बयान तब आया है जब ट्रंप ने टेलीमुंडो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह आव्रजन पर एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं जिसमें ‘डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ (डीएसीए) कार्यक्रम के प्राप्तकर्ताओं को ‘नागरिकता देने की रूपरेखा’ शामिल होगी।

डीएसीए प्रत्यर्पण से एक तरह की प्रशासनिक छूट है। डीएसीए का मकसद उन योग्य प्रवासियों की प्रत्यर्पण से रक्षा करना है जो तब अमेरिका आए थे जब वे बच्चे थे। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि डीएसीए पर उनकी कार्रवाई आव्रजन पर एक वृहद विधेयक का हिस्सा बनने जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘यह एक व्यापक और बहुत अच्छा विधेयक होगा, यह योग्यता पर आधारित विधेयक होगा तथा इसमें डीएसीए शामिल होगा। मुझे लगता है कि लोग इससे खुश होंगे।’ 

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ने आज घोषणा की कि वह अमेरिकी कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए योग्यता पर आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने के शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं।’ साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति ने विपक्षी दल पर डीएसीए पर उनके साथ समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल