लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस ने कहा- स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का परिणाम स्वीकार करेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

By भाषा | Updated: September 25, 2020 11:06 IST

मेकनैनी से पत्रकार ने सवाल किया गया था, ‘‘मैं उस बात का जिक्र कर रहा हूं, जब राष्ट्रपति से यह पूछा गया था कि क्या सत्ता का शांतिपूर्वक हस्तांतरण होगा, तो उन्होंने ‘हां’ नहीं कहा था, इसलिए मैं अब पूछ रहा हूं कि यदि वह चुनाव हार जाते हैं, तो क्या सत्ता का शांतिपूर्वक हस्तांतरण होगा?’’

Open in App
ठळक मुद्देमेकनैनी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करेंगे। वह अमेरिकी लोगों की इच्छा स्वीकार करेंगे।’’ ट्रम्प ने चुनाव में हार की स्थिति में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर प्रतिबद्धता जताते से इनकार कर दिया था।

वाशिंगटनः व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होते हैं, तो देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव परिणाम स्वीकार करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केली मेकनैनी ने ऐसे समय में यह बयान दिया है, जब राष्ट्रपति ने तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में हार मिलने की स्थिति में सत्ता के शांतिपूर्वक हस्तांतरण को लेकर प्रतिबद्धता जताने से इनकार करके हाल में विवाद खड़ा दिया है।

मेकनैनी ने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर आश्वासन मांगने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, ‘‘राष्ट्रपति स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि यदि आप यह प्रश्न डेमोक्रेटिक पार्टी से पूछे, तो बेहतर होगा, क्योंकि उसके नेता पहले ही कह रहे हैं कि वे चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं करेंगे।’’

मेकनैनी से पत्रकार ने सवाल किया गया था, ‘‘मैं उस बात का जिक्र कर रहा हूं, जब राष्ट्रपति से यह पूछा गया था कि क्या सत्ता का शांतिपूर्वक हस्तांतरण होगा, तो उन्होंने ‘हां’ नहीं कहा था, इसलिए मैं अब पूछ रहा हूं कि यदि वह चुनाव हार जाते हैं, तो क्या सत्ता का शांतिपूर्वक हस्तांतरण होगा?’’

प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘दक्षिण कैरोलाइना के डेमोक्रेट नेता जिम क्लिबर्न ने कहा कि ट्रम्प निष्पक्ष चुनाव होने पर जीत नहीं पाएंगे। सीनेटर बारबरा बॉक्सर ने कहा कि ट्रम्प के जीतने का एक मात्र जरिया यह है कि वह उसे चुरा लें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने शीर्षक दिया था कि ‘ट्रम्प के जीतने पर डेमोक्रेट परिणाम पर संभवत: भरोसा नहीं करेंगे’। हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि जो बाइडेन को किसी भी हाल में हार नहीं माननी चाहिए।’’

मेकनैनी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करेंगे। वह अमेरिकी लोगों की इच्छा स्वीकार करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने चुनाव में हार की स्थिति में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर प्रतिबद्धता जताते से इनकार कर दिया था और ईमेल या डाक के जरिए मतदान (मेल-इन-बैलेट) को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए इसे ‘‘अनर्थ’’ करार दिया था।

व्हाइट हाउस में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प से सवाल किया गया कि चुनाव में हार मिलने की स्थिति में क्या वह व्हाइट हाउस शांतिपूर्वक छोड़ देंगे? इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या होता है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल