लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की मदद करने वाले अफगानियों को दूसरी जगह बसाने की तैयारी कर रहा व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 जून (एपी) बाइडन प्रशासन युद्ध के दौरान अमेरिकी बलों के साथ काम करने वाले हजारों अफगानी दुभाषियों और अन्य को दूसरे देशों में बसाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका में प्रवेश के इनके आवदेनों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा लगभग 20 साल तक चले युद्ध के दौरान अमेरिकियों की मदद करने वाले अफगानियों और उनके परिवारों को दूसरे देशों या अमेरिकी क्षेत्रों में बसाने की तैयारियां हालिया दिनों में तेज हुई हैं और इनके आवदेनों को अलग कर लिया गया है। अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि योजनाओं को अभी सार्वजनिक किया जाना है।

व्हाइट हाउस ने बुधवार को सांसदों को अपनी योजनाओं की रूपरेखा बतानी शुरू की।

अधिकारी ने कहा कि प्रशासन दुभाषियों के उन समूहों की पहचान करना पहले ही शुरू कर चुका है, जिन्हें सितंबर तक अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी से पहले अफगानिस्तान से बाहर बसाया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला