लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते अमेरिका ने ब्रिटेन, यूरोप, चीन और आयरलैंड के बाद लगाया ब्राजील पर यात्रा प्रतिबंध

By भाषा | Updated: May 25, 2020 10:46 IST

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ब्रिटेन, यूरोप, चीन और आयरलैंड पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। ये सभी कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देश हैं। हा

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी से बेहद प्रभावित ब्राजील से अमेरिका आने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ‘देश की रक्षा के लिए’ उठाया गया कदम है।

वाशिंगटनः अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी से बेहद प्रभावित ब्राजील से अमेरिका आने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकेननी ने एक बयान में रविवार शाम में कहा कि यह प्रतिबंध विदेशी नागरिकों पर लागू होता है जो 14 दिन तक ब्राजील में रहने के बाद अमेरिका की यात्रा करना चाहते हैं।

मैकेननी ने कहा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ‘देश की रक्षा के लिए’ उठाया गया कदम है। ट्रंप पहले ही ब्रिटेन, यूरोप, चीन और आयरलैंड पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। ये सभी कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देश हैं। हालांकि उन्होंने रूस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है जो संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। रूस में 344,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और 3,500 लोगों की मौत हुई है।

व्हाइट हाउस ने तत्काल इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी कि इसी तरह का यात्रा प्रतिबंध रूस पर लगाया जाएगा या नहीं। राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह ब्राजील पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के बारे में सोच रहे हैं।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार ब्राजील में कोविड-19 के 3,47,000 से ज्यादा मामले हैं जो कि संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आता है। ब्राजील में अब तक 22,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा मौत के मामले में यह दुनिया के पांचवे देश में शामिल हो गया है।

अमेरिका में अब तक 97,000 लोगों की मौत हो चुकी है और इस सप्ताह के अंत तक यह आंकड़ा एक लाख से पार चले जाने की आशंका है। वहीं कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख से ज्यादा है।

इस प्रतिबंध को लेकर ब्राजील की मीडिया में आई टिप्पणियों पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के सलाहकार फिलीप मार्टिन्स का कहना है कि मीडिया इस प्रतिबंध को बढा चढ़ाकर दिखा रहा है। व्हाइट हाउस ने रविवार को कहा कि वह ब्राजील को 1,000 वेंटिलेटर देने की योजना बना रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल