लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सेंसरशिप से मुकाबले के लिए व्हाइट हाउस का अभियान

By भाषा | Updated: May 16, 2019 15:48 IST

Open in App

अमेरिकी सरकार ने सर्च इंजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के बीच राजनीतिक पक्षपात को लेकर एक सर्वेक्षण शुरू किया है। इसमें लोगों को ऑनलाइन सेंसरशिप की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऑनलाइन सर्वेक्षण में कहा गया है , "

सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले में आगे रहना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए। कई अमेरिकियों ने देखा है कि उनके सोशल मीडिया खातों को उपयोक्ता नीतियों का ' उल्लंघन ' बताकर बंद , रद्द या प्रतिबंधित किया गया है। "

इसमें लोगों से उन मामलों के बारे में बताने के लिए कहा गया है , जिनमें ऑनलाइन सेंसर किया गया है। साथ ही संपर्क करने के लिए भी जानकारी मांगी गई है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि " आपके विचार से कोई फर्क नहीं पड़ता , अगर आपको संदेह है कि राजनीतिक पक्षपात के कारण आपके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है , तो राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी कहानी साझा करें। "

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी अभियान के दौरान और राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से अब तक ट्विटर का काफी इस्तेमाल करते हैं।

ट्रंप पहले भी प्रौद्योगिकी कंपनियों और अपने राजनीतिक विरोधियों के बीच " साठगांठ " को लेकर उनकी निंदा कर चुके हैं। उन्होंने गूगल पर सर्च परिणामों में हेरफेर करने का भी आरोप लगाया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट