लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ वार्ता को लेकर व्हाइट हाउस को खास अपेक्षाएं नहीं : अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 मार्च (एपी) व्हाइट हाउस को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एवं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उनके चीनी समकक्षों की अलास्का के एंकरेज में होने वाली आमने-सामने की पहली बैठक को लेकर खास अपेक्षाएं नहीं हैं।

ब्लिंकन और सुलिवन बृहस्पतिवार को चीन के स्टेट काउंसेलर वांग यी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जिएची से मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी पक्ष ने कहा है कि यह तिब्बत, हांगकांग और पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों, व्यापार और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर असहमतियों पर बातचीत का शुरुआती अवसर होगा।

बैठक से पहले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस वार्ता को दोनों पक्षों के लिए संबंधों का ‘‘जायजा लेने’’ का अवसर बताया।

अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष वार्ता के बाद कोई संयुक्त बयान जारी नहीं करेंगे और वार्ता के बाद कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद भी नहीं है।

ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को तोक्यो में अपने जापानी समकक्षों के साथ मुलाकात के बाद जारी एक संयुक्त बयान में चीन के शिंजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के उल्लंघन, ‘‘दक्षिण चीन सागर में समुद्री क्षेत्र पर गैरकानूनी दावों और गतिविधियों’’, और पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों पर ‘‘यथा स्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयास’’ पर गंभीर चिंता जतायी थी।

इसके बाद, दोनों अपने दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ वार्ता के लिए बुधवार को सियोल रवाना हुए।

प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन अमेरिकी जमीन पर चीन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता से पहले अपने प्रशांत सहयोगियों के साथ वार्ता करना चाहता था। इसमें क्वाड समूह के सदस्य देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेताओं की पिछले महीने हुई डिजिटल बैठक भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना