लाइव न्यूज़ :

श्वेत प्रधानाध्यापक ने अश्वेत छात्र को घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने को कहा: छात्र की मां

By भाषा | Updated: March 22, 2021 01:08 IST

Open in App

यूनियनडेल (अमेरिका), 21 मार्च (एपी) अमेरिका के एक स्कूली छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि न्यूयॉर्क कैथोलिक स्कूल के एक श्वेत प्रधानाध्यापक ने उनके 11 वर्षीय अश्वेत बेटे से घुटनों के बल बैठकर एक शिक्षक से माफी मांगने को कहा और बाद में स्पष्टीकरण दिया कि यह सजा देने का ‘‘अफ्रीकी तरीका’’ है।

‘डेली न्यूज’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार कि लॉन्ग आईलैंड के सेंट मार्टिन डी पोरेस मैरिएनिस्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक जॉन होलियन को 25 फरवरी को हुई इस घटना के सामने आने के बाद अस्थायी तौर पर छुट्टी पर भेज दिया गया है।

छात्र की मां तृषा पॉल ने समाचार पत्र को बताया कि अंग्रेजी विषय के अध्यापक ने सही से गृह कार्य पूरा नहीं करने को लेकर उनके बेटे ट्रायसन को डांटा और वह उन्हें होलियन के दफ्तर ले गया, जहां प्रधानाध्यापक ने छठी कक्षा के छात्र से घुटनों पर बैठकर अध्यापक से माफी मांगने को कहा।

पॉल ने कहा कि उन्होंने होलियन से बात की तो उन्हें बताया गया कि स्कूल में छात्रों को आमतौर पर इस तरह सजा नहीं दी जाती है, लेकिन होलियन ने कहा कि उन्होंने यह तरीका एक नाइजीरियाई पिता से सीखा था, जिसने उन्हें बताया था कि घुटनों पर बैठकर माफी मांगना ‘‘अफ्रीकी तरीका’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी