लाइव न्यूज़ :

जब भारतीयों की प्रगति होती है तो विश्व के विकास को भी गति मिलती है : मोदी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:50 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब भारतीय प्रगति करेंगे, तो उससे विश्व के विकास को भी बल मिलेगा क्योंकि भारत की संवृद्धि दुनिया से जुड़ी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76 वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व का हर छठा व्यक्ति भारतीय है।

उन्होंने हिन्दी में कहा, ‘‘जब भारतीयों की प्रगति होती है, तो विश्व के विकास को भी गति मिलती है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘जब भारत बढ़ेगा तो विश्व बढ़ेगा। जब भारत सुधार करेगा तब विश्व का कायापलट होगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित नवोन्मेष विश्व की बहुत मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे टेक सॉल्यूशंस का स्केल और उनकी कम लागत, दोनों अतुलनीय हैं। हमारे यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए आज भारत में हर महीने 350 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन (लेनदेन) हो रहे हैं। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत का टीका आपूर्ति मंच ‘कोविन’ एक ही दिन में करोड़ों खुराक देने के लिए डिजिटल सहयोग उपलब्ध करा रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सेवा परमो धर्म: को जीने वाला भारत सीमित संसाधनों के बावजूद टीका विकास और उसके विनिर्माण में जी-जान से जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत समन्वित समतामूलक विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता समावेशी व सार्वभौम होनी चाहिए और ऐसी होनी चाहिए जिसमें सभी को लाभ हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सात साल में भारत ने 43 करोड़ लोगों को बैंकिग प्रणाली से जोड़ा है। आज, 36 करोड़ लोगों को बीमा कवरेज मिल गया है जो पहले इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे। ’’

उन्होंने कहा कि 50 करोड़ लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा देकर भारत ने उन्हें गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच दी है।

उन्होंने पेयजल की समस्या के मुद्दे पर कहा, ‘‘भारत इस चुनौती से निपटने के लिए 17 करोड़ घरों तक पाइप से स्वच्छ जल पहुंचाने को सुनिश्चित करने का एक बहुत बड़ा अभियान चला रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास भूमि और मकान पर मालिकाना हक नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, हम भारत में 6,00,000 गांवों का सर्वे करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा कर हम लोगों को उनके मकान और जमीन के डिजिटल रिकार्ड दे रहे हैं। ये रिकार्ड लोगों के लिए बैंक से रिण लेने में भी मददगार होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला