लाइव न्यूज़ :

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अब क्या? क्यूबा के लोगों के मन में उठ रहा है सवाल

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:51 IST

Open in App

हवाना, 17 जुलाई (एपी) पुलिस, सरकार के समर्थकों और राष्ट्रपति मिगुएल दीएज-केनेल की अपनी गलतियों की स्वीकारोक्ति सबके सामने आने के कारण सरकार विरोधी प्रदर्शनों के समाप्त होने के एक सप्ताह बाद क्यूबा में सबकुछ शांत दिख रहा है। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि यह शांति कब तक रहेगी ?

देश के चौबारे और पार्क शुक्रवार को हाथों में झंडे लिए सरकार समर्थकों से भरे हुए थे, यातायात और लोगों की आवाजाही सामान्य हो गयी है। लेकिन प्रशासन द्वारा रविवार को बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी सीमित रुप में शुरू की गई है।

पेशे से सिविल इंजीनियर 50 वर्षीय अबेल अल्बा ने कहा, ‘‘राजनीतिक और सामाजिक क्षरण हो रहा है... बहुत असंतोष है, हमें इसपर और बात/चर्चा करनी चाहिए, और काम करना चाहिए और जो भी गलत हुआ है उसे सुधारना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने हालात में कुछ सुधार का प्रयास किया’’ लेकिन उन्होंने सड़क पर उतरे लोगों की मांगें/बातें सुनने में काफी देर कर दी।

खाद्यान्न और दवाओं की कमी, बिजली की दिक्कतों और कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक बदलाव की मांग को लेकर रविवार को हजारों की संख्या में क्यूबा के लोगों ने हवाना के मालेकॉन और अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोमवार और मंगलवार को भी जारी रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम थी।

राष्ट्रपति ने शुरुआत में प्रदर्शनों के जवाब में दोषियों की तलाशी, अमेरिका द्वारा लगायी गयी आर्थिक पाबंदियों, कोविड महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट और क्यूबाई अमेरिकी समूहों द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान का हवाला दिया। लेकिन, बाद में उन्होंने क्यूबा के नेताओं की जिम्मेदारियों को स्वीकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल