लाइव न्यूज़ :

क्या है 'फाइव आईज इंटेलिजेंस अलायंस', भारत-कनाडा विवाद के बाद से है चर्चा में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 23, 2023 13:12 IST

फाइव आईज पांच देशों का एक खुफिया नेटवर्क है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इन देशों का खुफिया एजेंसियां गोपनीय जानकारी एक दूसरे से साझा करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफाइव आईज पांच देशों का एक खुफिया नेटवर्क हैअमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिलगठबंधन मूल रूप से 1946 में अमेरिका और ब्रिटेन के बीच बनाया गया था

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच बढ़े तनाव के बीच एक नाम बार-बार चर्चा में आ रहा है। ये है 'फाइव आइज़ इंटेलिजेंस अलायंस'। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निज्जर की हत्या से जुड़े मामले में इस अलायंस ने भी भारत के खिलाफ आरोपों में कनाडा की मदद की  थी।

क्या है 'फाइव आईज़ इंटेलिजेंस अलायंस'

फाइव आईज पांच देशों का एक खुफिया नेटवर्क है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इन देशों का खुफिया एजेंसियां गोपनीय जानकारी एक दूसरे से साझा करती हैं। यह गठबंधन मूल रूप से 1946 में अमेरिका और ब्रिटेन के बीच बनाया गया था और बाद में इसका विस्तार करके कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को जोड़ा गया। दूसरे विश्वयुद्ध के समय जब अमेरिका और यूके की खुफिया एजेंसियों ने आपसी सहयोग शुरू किया तो फिर ये सिलसिला चलता ही रहा। दरअसल दोनों देशों ने महसूस किया कि खुफिया सूचनाएं एक दूसरे से साझा करना काम की चीज है और इसे विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद भी चलता रहना चाहिए। दोनों देशों ने मिलकर साल 1946 में एक UKUSA अग्रीमेंट पर साइन किया। फिर साल 1948 में कनाडा और कुछ ही सालों बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी इस संगठन में शामिल हो गए।

साल 2017 में एक 'फाइव आइज़ इंटेलिजेंस ओवरसाइट एंड रिव्यू काउंसिल' बनाया गया था। इसमें तय किया गया कि वे साझा हितों और चिंताओं पर अपनी राय साझा करेंगे। ये संगठन तब भी चर्चा में आया था जब अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए काम कर चुके एडवर्ड स्नोडेन ने कहा था कि ये संगठन नागरिकों की निजी जानकारी भी जुटा रहा है और इसे दूसरे देशों के साथ साझा भी करता है। 

बता दें कि ट्रूडो ने पहले सोमवार को निज्जर की हत्या को भारत से जोड़ा था, जिसके बाद भारत ने तुरंत और सख्ती से इसका खंडन किया था। भारत ने अपने आंतरिक मामलों में "कनाडाई राजनयिक हस्तक्षेप" का भी आरोप लगाया और देश में काम करने वाले कनाडाई राजनयिकों की संख्या कम करने की मांग की।

टॅग्स :भारतकनाडाअमेरिकाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा