लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की जयंती का सप्ताह भर लंबा समारोह संपन्न हुआ

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:21 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, आठ अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती मनाने के लिए पूरे दक्षिण अफ्रीका में सप्ताह भर चले कार्यक्रमों की श्रृंखला भारतीय फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ महात्मा’ की विशेष स्क्रीनिंग के साथ बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई।

इस परियोजना की शुरूआत जोहानिसबर्ग में भारत की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन ने की और उच्चायोग तथा डरबन और केपटाउन के उनके सहकर्मियों ने उनका सहयोग किया।

रंजन ने कहा, ‘‘हमने पिछले हफ्ते एक विशेष गांधी यात्रा की, जिसके तहत कई स्थानों की यात्रा की जहां उन्होंने (गांधी ने) मार्च का नेतृत्व किया था। हमने उन स्थानों की भी यात्रा की जहां अदालतों में उन पर मुकदमा चला था और जिन जेलों में उन्हें कैद रखा गया था। इसलिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ इस यात्रा का समापन करना उपयुक्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमनें इस हफ्ते की गतिवधियों से सीखा कि किस तरह गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका और भारत, दोनों की तस्वीर बदल दी।’’

फिल्म की स्क्रीनिंग की सह- मेजबानी अवालोन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए बी मूसा ने की, जिनके पूर्वज दादा अब्दुल्ला करीब एक सदी पहले युवा अधिवक्ता मोहनदास करमचंद गांधी को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका लाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला