लाइव न्यूज़ :

मास्क पहनें, दिशानिर्देश का पालन करें या फिर एक और लॉकडाउन के लिये तैयार रहें: इमरान

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:12 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को पाकिस्तान के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें । साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते रहे तो एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा।

महामारी से निपटने के लिये देश के शीर्ष मंच राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिये सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों की अनुपालना में पुलिस की मदद के लिये सेना से कहा गया है।

उन्होंने कहा, “मैं आपसे मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन का अनुरोध करता हूं जिससे हमें वो कदम न उठाने पड़ें जो भारत उठा रहा है जिसका मतलब है लॉकडाउन लगाना।” उन्होंने कहा कि अगर लोग मास्क पहनना शुरू कर दें तो आधी समस्या दूर हो जाएगी।

पिछले महीने खुद इस बीमारी की चपेट में आ चुके खान ने चेतावनी दी कि स्थिति बिगड़ती रही तो बड़े शहरों को बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अगर हमारे हालात भारत जैसे बने रहे, तब हमें शहरों को बंद करना पड़ेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन से बचने की कोशिश कर रही है क्योंकि इससे गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, लेकिन महामारी ऐसे ही रही तो स्थिति बदल सकती है।

उन्होंने लोगों से पिछले साल रमजान की तरह ही इस बार भी दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा, “अगर हम (एक राष्ट्र के तौर पर) ऐहतियाती उपाय नहीं करेंगे, तो हमें लॉकडाउन लगाना पड़ेगा जो हमारी अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करेगा, ऐसे समय में जब वह बढ़ रही है।”

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि प्रमुख शहरों में सेना को बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल