लाइव न्यूज़ :

ईरान द्वारा संभवत: यमन में हूती विद्रोहियों को भेजी जा रहे हथियारों की खेप जब्त: अमेरिकी नौसेना

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:13 IST

Open in App

दुबई, 23 दिसंबर (एपी) अमेरिकी नौसेना ने बताया कि उसने एक मछली पकड़ने वाले जहाज में रखे हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की है, जिसे कथित तौर पर ईरान युद्धग्रस्त देश यमन भेज रहा था।

अमेरिकी नौसेना के गश्ती जहाजों ने ओमान और पाकिस्तान से दूर अरब सागर के उत्तरी हिस्से में सोमवार से शुरू हुए अभियान के दौरान के दौरान एक मछली पकड़ने वाला जहाज पकड़ा। नौसैनिक इस जहाज पर गए और वहां उन्हें कालाश्निकोव प्रकार की 1,400 राइफल और 2,26,600 राउंड आयुध मिले तथा इस पर चालक दल के पांच सदस्य सवार थे, जो यमन के हैं।

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सैन्य गठबंधन के बीच संघर्ष चल रहा है। पश्चिमी देशों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ लगातार ईरान पर अवैध तरीके से वर्षों से विद्रोहियों को हथियार और तकनीक मुहैया कराने के आरोप लगा रहे हैं, जिससे यमन में गृह युद्ध को बढ़ावा मिलता है और विद्रोही पड़ोसी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करते हैं।

हालांकि, ईरान हूती विद्रोहियों को हथियार की खेप पहुंचाने की बात से इनकार करता रहता है जबकि इसके समर्थन में सबूत मिले हैं। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने हथियारों की इस खेप पर टिप्पणी के आग्रह पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी।

बुधवार रात नौसेना के बहरीन स्थित पांचवें बेड़े ने हथियारों की इस खेप को भेजने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और बताया कि यह जहाज उस मार्ग पर था जहां से ‘‘ऐतिहासिक रूप से अवैध तरीके से यमन में हूती विद्रोहियों को हथियारों की खेप मुहैया कराई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला