लाइव न्यूज़ :

हमें हरित ग्रह की जरुरत है, लेकिन दुनिया रेड अलर्ट पर है : गुतारेस ने जलवायु सम्मेलन में कहा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:16 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 22 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया भर के नेताओं से कार्बन उत्सर्जन पर मूल्य तय करने, जैव ईंधन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने, कोयले का वित्त पोषण और नये ताप बिजली संयंत्रों का निर्माण बंद करने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेताया कि फिलहाल ‘‘दुनिया रेड अलर्ट पर है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित जलवायु सम्मेलन ‘लीडर्स सम्मिट ऑफ क्लाइमेट’ में बृहस्पतिवार को गुतारेस ने गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘प्रकृति हमारा इंतजार नहीं कर रही है’’ और ‘‘हमें एक हरित ग्रह की जरुरत है, लेकिन दुनिया रेड अलर्ट पर है।’’

दुनिया भर के नेताओं से इस दिशा में कदम उठाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि वे कार्बन उत्सर्जन पर मूल्य तय करें और कार्बन उत्सर्जन पर कर लगाएं।

उन्होंने सरकारों से जैव ईंधन पर दी जाने वाली सब्सिडी बंद करने, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, हरित आधारभूत ढांचा के क्षेत्र में निवेश करने, कोयले का वित्त पोषण और नए ताप विद्युत घरों का निर्माण बंद करने तथा धनी देशों में 2030 तक और दुनिया भर में 2040 तक कोयले का उपयोग बंद करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा