लाइव न्यूज़ :

हम और पाबंदियां लगाए बिना चौथी लहर से निपट सकते हैं : दक्षिण अफ्रीकी मंत्री

By भाषा | Updated: December 5, 2021 01:28 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, चार दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जोए फाहला ने कहा कि देश कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से आयी महामारी की चौथी लहर से बिना सख्त पाबंदियां लगाए निपट सकता है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से प्रोटोकॉल का पालन करने और टीके की पूरी खुराक लेने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस चौथी लहर से निपट सकते हैं, हम मौलिक उपकरणों के साथ ओमीक्रोन से निपट सकते हैं।’’

उन्होंने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर हम सुरक्षा उपाय करने का अपना मौलिक कर्तव्य निभाते हैं और अगर 12 साल से अधिक आयु के हम सभी पात्र लोग टीके की खुराक लेने के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाते हैं तो हम इससे इस तरीके से निपट सकते हैं जिसमें सरकार को अगले कुछ दिनों में गंभीर पाबंदियां लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीके की खुराक ले चुके केवल कुछ ही लोग बीमार पड़े हैं और ज्यादातर में हल्के लक्षण हैं जबकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में से बड़ी संख्या उन लोगों की है जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा