लाइव न्यूज़ :

हम वायरस पुलिस नहीं हैं : फ्रांस के रेस्त्रां मालिकों ने नए कोविड पास पर कहा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:07 IST

Open in App

पेरिस, 15 जुलाई (एपी) फ्रांस के रेस्त्रां मालिक और कार्यकर्ता कोरोना वायरस को लेकर उतने ही चिंतित हैं जितने की बाकी के लोग लेकिन वे इस बात को लेकर भी फिक्रमंद है कि नए कोविड पास की अनिवार्यता से वे वायरस पुलिस बनकर रह जाएंगे।

अगले महीने से फ्रांस में रेस्त्रां में आने वाले सभी लोगों को एक पास दिखाना होगा कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले ली है या हाल ही में कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए। महामारी के बाद अब ये नए नियम फ्रांस के रेस्त्रां उद्योग के लिए एक और सिरदर्द बन गए हैं।

पर्शियन रेस्त्रां लेस बैंक्स पब्लिक्स के प्रबंधक लुइस ले माहेयू ने कहा, ‘‘हमारा काम यह सुनिश्चित करना होता था कि हमारे मेहमानों का हमारे साथ अच्छा अनुभव रहे। अब हम अपना वक्त उन्हें नियम कायदे सिखाने में लगाते हैं। हमें इसका प्रशिक्षण नहीं दिया गया था।’’

कैफे और बार मालिकों को चिंता है कि जब कोविड पास अनिवार्य हो जाएगा तो उन्हें और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल्स, अस्पतालों, ट्रेनों और विमानों के लिए कोविड पास को अनिवार्य बनाने वाले एक मसौदा कानून में इसके उल्लंघन के लिए 53,250 डॉलर का जुर्माना है। यह नियम छोटे उद्योगों के लिए हानिकारक हो सकता है जो महामारी के कारण हुए नुकसान के बाद पहले ही आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं।

नजदीक में स्थित मामा किन के मालिक गौदियर मैक्स ने कहा कि रेस्त्रां और बार अब आराम के स्थान नहीं रहे बल्कि पाबंदियों के स्थान रह गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम पुलिसकर्मी बन गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि नए नियमों से गुस्साएं रेस्त्रां मालिकों का एक समूह बृहस्पतिवार को इलाके के पुलिस प्रमुख से वायरस की चुनौतियों और इसका समाधान तलाशने पर चर्चा के लिए मुलाकात करेगा।

देश में संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और उनकी सरकार ने कहा कि कोविड पास ही एकमात्र रास्ता है जिससे फिर से अस्पतालों में अत्यधिक संख्या में मरीजों को भर्ती होने से रोका जा सकता है तथा नए लॉकडाउन जैसे कड़े कदमों से बचा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल