लाइव न्यूज़ :

हम अमेरिका से डरते नहीं हैं, अमेरिका ने अपराध किया है तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा : ईरानी राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 8, 2020 23:24 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, ‘‘यदि उसमें अक्ल होगी तो इस समय वह कोई दूसरी कार्रवाई नहीं करेगा।’’ उनकी इस टिप्पणी से चंद घंटे पहले ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की झड़ी लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा मानना है कि अमेरिका को क्षेत्र के देशों की ओर से मुख्य जवाब मिलना चाहिए- ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानीरूहानी ने कहा, ‘‘यदि उसमें अक्ल होगी तो इस समय वह कोई दूसरी कार्रवाई नहीं करेगा।’’

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान का मिसाइल हमला दिखाता है कि ‘‘हम अमेरिका से डरते नहीं हैं ।’’ इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों के कुछ घंटों बाद रूहानी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, ‘‘यदि अमेरिका ने अपराध किया है...तो उसे पता होना चाहिए कि उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।’’

रूहानी ने कहा, ‘‘यदि उसमें अक्ल होगी तो इस समय वह कोई दूसरी कार्रवाई नहीं करेगा।’’ उनकी इस टिप्पणी से चंद घंटे पहले ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की झड़ी लगा दी। ईरान ने ये हमले अमेरिका के ड्रोन हमले में अपने जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए किए। लेकिन रूहानी ने कहा कि अमेरिका की किसी दूसरी कार्रवाई पर यदि ईरान के सशस्त्र बल जवाबी हमला करें तो यह पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि अमेरिका को क्षेत्र के देशों की ओर से जवाब मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अमेरिका को क्षेत्र के देशों की ओर से मुख्य जवाब मिलना चाहिए।’’ रूहानी ने कहा, ‘‘उन्होंने (अमेरिका) हमारे प्रिय सुलेमानी के हाथ काट दिए। उनके लिए बदला यह होगा कि क्षेत्र से अमेरिका के पैर काट दिए जाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र से यदि अमेरिका के पैर काट दिए जाते हैं, आक्रमण की खातिर उठे उसके हाथ काट दिए जाते हैं तो यह क्षेत्र के देशों का अमेरिका को सच्चा और अंतिम जवाब होगा।’’ 

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल