लाइव न्यूज़ :

लंदन में बारिश के कारण घरों और स्टेशन में भरा पानी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:16 IST

Open in App

लंदन, 26 जुलाई (एपी) लंदन में पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार आई बेमौसम मूसलाधार बारिश के कारण घरों, सड़कों एवं कई सबवे स्टेशन पर पानी भर गया।

मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि रविवार दोपहर को मध्य लंदन में छह सेंटीमीटर (16 इंच) बारिश हुई। सोमवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन पर्यावरण एजेंसी ने बताया कि दक्षिणपूर्व इंग्लैंड के लिए बाढ़ की चार चेतावनियां जारी की गई हैं।

लंदन के दो अस्पतालों ने मरीजों को बाढ़ की वजह से बाधा उत्पन्न होने के चलते आपातकालीन विभाग में नहीं आने को कहा। लंदन परिवहन विभाग ने बताया कि बाढ़ के कारण आठ स्टेशनों को बंद करना पड़ा।

दक्षिण लंदन के निवासी एडी इलियट ने कहा, ‘‘मैं लंदन में पैदा हुआ और यहीं पला-बढ़ा, लेकिन मैंने यहां पहले कभी ऐसा नहीं देखा। बारिश के कारण सड़क यातायात बुरी तरह बाधित हुआ है और बसें खराब हो गई हैं।’’

इस महीने की शुरुआत में बाढ़ के कारण जर्मनी और बेल्जियम में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें