लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi's US visit: दुनिया के पूर्व शक्तिशाली शख्स और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आखिर क्यों पीएम मोदी से मिलने को बेचैन?, कहा-शानदार व्यक्ति हैं, अगले सप्ताह जरूर मिलूंगा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 12:20 IST

PM Narendra Modi's US visit: पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क जाएंगे और 22 सितंबर को लॉन्ग आईलैंड में विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देPM Narendra Modi's US visit: जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी शामिल होंगे। PM Narendra Modi's US visit: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।PM Narendra Modi's US visit: अगले सप्ताह मुझसे मिलने वाले हैं और मोदी शानदार हैं।

PM Narendra Modi's US visit: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा करेंगे जिसकी शुरुआत ‘क्वाड नेताओं’ के शिखर सम्मेलन के साथ होगी। डेलावेयर के विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी शामिल होंगे। मोदी इसके बाद न्यूयॉर्क जाएंगे और 22 सितंबर को लॉन्ग आईलैंड में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।

ट्रंप ने मंगलवार को मिशिगन के फ्लिंट में एक सभा में अपने संबोधन में कहा कि अगले हफ्ते मोदी जब अमेरिका में होंगे तो वह उनसे मुलाकात करेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने एक प्रश्न के जवाब में व्यापार और कर के बारे में बात करते हुए इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (मोदी) अगले सप्ताह मुझसे मिलने वाले हैं और मोदी शानदार हैं।

मेरा मतलब है कि वह शानदार व्यक्ति हैं। कई नेता शानदार हैं।’’ पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत आयात पर भारी शुल्क लगाता है। ट्रंप ने कहा, ‘‘ये बहुत चतुर लोग हैं... आप जानते हैं, वे अपने खेल में माहिर हैं और वे इसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ करते हैं। भारत बहुत सख्त है।

ब्राजील बहुत सख्त है... चीन सबसे सख्त है, लेकिन हम शुल्क के मामले में चीन पर नजर रख रहे हैं।’’ अमेरिका में दो महीने से भी कम समय में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीअमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा