देखें: पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही कांप जाती है...

By अनिल शर्मा | Updated: May 20, 2023 08:52 IST2023-05-20T08:23:52+5:302023-05-20T08:52:03+5:30

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुद्ध और गांधी की धरती जिसने विश्व को शांति का संदेश दिया और जापान जो भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित, पोषित है, वहां पूज्य बापू की प्रतीमा अहिंसा और करुणा के उन विचारों को आगे ले जाने में बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगी।

Watch PM Modi unveils Mahatma Gandhi's statue in Hiroshima Japan | देखें: पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही कांप जाती है...

देखें: पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही कांप जाती है...

Highlights जी7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला हैः मोदीपूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग हैः पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और सिर झुकाकर नमन किया। पीएम मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। 

महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भी दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही कांप जाती है। जी7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुद्ध और गांधी की धरती जिसने विश्व को शांति का संदेश दिया और जापान जो भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित, पोषित है, वहां पूज्य बापू की प्रतीमा अहिंसा और करुणा के उन विचारों को आगे ले जाने में बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगी।

बकौल पीएम मोदी- "मेरे लिए यह जानना एक महान क्षण है कि मैंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें। मैं महात्मा गांधी को अपना सम्मान देता हूं।" 

G7 के नेता वर्तमान में 19-21 मई तक हिरोशिमा में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान में हैं। इस बार जी7 की अध्यक्षता जापान कर रहा है। शिखर सम्मेलन फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा (राष्ट्रपति पद के घूर्णन के क्रम में), और यूरोपीय संघ (ईयू) के जी 7 सदस्य राज्यों के नेताओं के लिए सालाना आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। .

विशेष रूप से, G7 समूह में जापान, इटली, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी शामिल हैं। जापान ने अपने G7 प्रेसीडेंसी के तहत ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कोमोरोस, कुक आइलैंड्स, भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम के नेताओं को आमंत्रित किया है।

Web Title: Watch PM Modi unveils Mahatma Gandhi's statue in Hiroshima Japan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे