अमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 06:03 IST2026-04-10T05:57:45+5:302026-04-10T06:03:21+5:30

अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को उच्च-स्तरीय वार्ता की मेजबानी करने जा रहे पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

watch Nobel Peace Prize For Shehbaz Sharif, Asim Munir Amid US-Iran Ceasefire? Pakistan Raises Demand see video usa donald trump | अमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

file photo

Highlightsलेबनान पर किए गए इजरायली हमले वार्ता को निरर्थक बना सकते हैं।विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने वाला प्रस्ताव पेश किया।फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है। 

लाहौर: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों और कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में पीएमएल-एन के एक विधायक ने बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने वाला प्रस्ताव पेश किया। प्रस्तावित दो सप्ताह का युद्ध विराम होने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने राहत की सांस ली है।

अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को उच्च-स्तरीय वार्ता की मेजबानी करने जा रहे पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि, शीर्ष ईरानी नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि लेबनान पर किए गए इजरायली हमले वार्ता को निरर्थक बना सकते हैं। देश वाशिंगटन और तेहरान के बीच एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में स्थापित हुआ।

पाकिस्तानी मीडिया के कुछ वर्गों ने दावा किया है कि ईरान-अमेरिका संकट में देश के राजनयिक हस्तक्षेप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विचारणीय माना जाना चाहिए, उनका तर्क है कि इस्लामाबाद ने संभावित विनाशकारी युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तान के नेतृत्व ने सैन्य तनाव बढ़ाने के बजाय संवाद को प्रोत्साहित करने वाली परिस्थितियाँ बनाने में मदद की।

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की। उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने नौ और 10 अप्रैल (बृहस्पतिवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है।

Web Title: watch Nobel Peace Prize For Shehbaz Sharif, Asim Munir Amid US-Iran Ceasefire? Pakistan Raises Demand see video usa donald trump

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे