कमाल है?, 17 सितंबर, 1950 को मेरा जन्म और इस दिन भारत ने इजरायल को आधिकारिक मान्यता दी?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-हम आपका दर्द समझते हैं, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 21:40 IST2026-02-25T21:35:44+5:302026-02-25T21:40:20+5:30

हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई।

watch Israeli Parliament PM Narendra Modi says I was born same day India formally recognised Israel September 17, 1950 deepest condolences people of India see video | कमाल है?, 17 सितंबर, 1950 को मेरा जन्म और इस दिन भारत ने इजरायल को आधिकारिक मान्यता दी?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-हम आपका दर्द समझते हैं, वीडियो

Narendra Modi

Highlightsहम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं।17 सितंबर, 1950 को मेरा जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खड़े होकर स्वागत किया गया।

यरुशलम: इजरायल की संसद नेसेट में अपना संबोधन शुरू करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खड़े होकर स्वागत किया गया। संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने इजरायल को आधिकारिक मान्यता दी थी। 17 सितंबर, 1950 को मेरा जन्म हुआ था। मैं भारत के लोगों की तरफ से हर उस जान और हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई। हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं।

भारत इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इज़राइल के साथ मजबूती से खड़ा है। इज़राइल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मैं भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर और एक पुरानी सभ्यता के प्रतिनिधि के तौर पर दूसरी सभ्यता को संबोधित करते हुए ऐसा कर रहा हूँ। मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का अभिवादन और दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लाया हूँ।

Web Title: watch Israeli Parliament PM Narendra Modi says I was born same day India formally recognised Israel September 17, 1950 deepest condolences people of India see video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे