लाइव न्यूज़ :

WATCH: न्यूयॉर्क में 'भारत दिवस परेड', अयोध्या राम मंदिर झांकी ने सभी का ध्यान खींचा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2024 14:55 IST

India Day Parade in New York 2024:न्यूयॉर्क शहर का मैडिसन एवेन्यू भारतीय तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया और लोकप्रिय भारतीय देशभक्ति और फिल्मी गाने हवा में गूंजने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देIndia Day Parade in New York 2024: 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची इस झांकी को भारत में बनाया गया है।India Day Parade in New York 2024: लकड़ी से बनी राम मंदिर की झांकी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। India Day Parade in New York 2024: न्यूयॉर्क शहर में राम मंदिर की झांकी को देखकर वे धन्य महसूस कर रहे हैं।

India Day Parade in New York 2024: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 'भारत दिवस परेड' का आयोजन किया गया और इसमें भारतीय मूल के हजारों अमेरिकी नागरिक शामिल हुए। भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क में आयोजित 'भारत दिवस परेड' में इस बार अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित झांकी सबके आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। न्यूयॉर्क शहर का मैडिसन एवेन्यू भारतीय तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया और लोकप्रिय भारतीय देशभक्ति और फिल्मी गाने हवा में गूंजने लगे।

अमेरिका के प्रमुख प्रवासी संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-सीटी-एनई (एफआईए) द्वारा रविवार को आयोजित 42वीं वार्षिक 'भारत दिवस परेड' के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक और तिरंगा थीम वाले परिधानों में एकत्र हुए। परेड में लकड़ी से बनी राम मंदिर की झांकी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची इस झांकी को भारत में बनाया गया है। इसे परेड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क भेजा गया था।

परेड मार्ग पर पंक्तिबद्ध खड़े भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अभी तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं देखा है, लेकिन न्यूयॉर्क शहर में राम मंदिर की झांकी को देखकर वे धन्य महसूस कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद् अमेरिका के महासचिव अमिताभ वी. डब्ल्यू. मित्तल ने कहा, ‘‘राम भगवान अयोध्या में वापस आ गए हैं और हम अमेरिका में सभी हिंदुओं के लिए राम मंदिर की झांकी यहां ला रहे हैं।

श्री राम अपने घर पर आ गए हैं।’’ परेड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल थीं और अभिनेता जहीर इकबाल परेड के अतिविशिष्ट अतिथि थे। 

टॅग्स :New York Cityराम मंदिरअयोध्याAyodhyaUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल