El Mencho Death: मेक्सिको की सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया, सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम, भारत ने चेतावनी जारी की, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 11:22 IST2026-02-23T10:58:36+5:302026-02-23T11:22:36+5:30
अशांति के कारण मेक्सिको के कई राज्यों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और हिंसक झड़पें हुई हैं और हिंसा के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं।

photo-lokmat
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की सेना ने ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के नेता नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ को रविवार को मार गिराया, जिससे देश का सबसे ताकतवर बन चुका गिरोह नेतृत्वविहीन हो गया। इसी के साथ मेक्सिको को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन को अपने प्रयास दिखाने का बड़ा मौका मिला। कई राज्यों में हिंसक झड़प शुरू हो गई है। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। एल मेंचो की हत्या के बाद बढ़ती हिंसा के मद्देनजर सावधानी बरतने और घर के अंदर ही रहने का आग्रह किया गया है।
🚨 #URGENTE | Abaten en México a “El Mencho”, líder del CJNG
— Info Loja (@infolojaec) February 22, 2026
El narcotraficante mexicano Nemesio Oseguera Cervantes, alias “El Mencho”, jefe del Cártel Jalisco Nueva Generación (CJNG) y uno de los criminales más buscados del mundo, murió tras un operativo de fuerzas de seguridad… pic.twitter.com/h8Ta9g9BeB
मेक्सिको में ड्रग माफिया के मारे जाने के बाद भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी किया
मेक्सिको में सैन्य कार्रवाई में ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के सरगना नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सोमवार को एक परामर्श जारी किया।
जिसमें उनसे सावधानी बरतने और घरों के अंदर रहने का आग्रह किया गया है। मेक्सिको की सेना ने नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ को रविवार को मार गिराया, जिससे देश का सबसे ताकतवर बन चुका गिरोह नेतृत्वविहीन हो गया।
A gas station in Guadalajara was set on fire, allegedly by the CJNG, following operations against “El Mencho”.
— NKOZAHOTUGENDE👑 (@nkozahotugende) February 23, 2026
The perception is growing that security forces are being overwhelmed or intimidated by the cartels.
Mexico is facing a serious security crisis. pic.twitter.com/l585eiOik6
Mexico';s most wanted man and leader of feared Jalisco New Generation (CJNG) drug cartel has been killed during a security operation to arrest him
— 97.8 Kazo FM Omushomesa (@978KazoFM) February 23, 2026
Nemesio Oseguera Cervantes, known as "El Mencho", died on Sunday as he was being taken to the capital Mexico City#KazofmUpdatespic.twitter.com/vLRlnz30Xv
Embassy of India in México, tweets, "Dear all Indian nationals in Mexico: There are ongoing security operations and related road blockages and criminal activity, Indian nationals in Jalisco State (areas of Puerto Vallarta, Chapala, and Guadalajara), Tamaulipas State (areas of… pic.twitter.com/CbClAaiwwh
— ANI (@ANI) February 23, 2026
इस अशांति के कारण मेक्सिको के कई राज्यों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और हिंसक झड़पें हुई हैं और हिंसा के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया एक्स पर एक पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने विशिष्ट क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
Mexican military killed cartel leader El Mencho… and now Mexico is paying for it!!! Cartel members are destroying cities and even kidnapping American citizens. 😳
— Rain Drops Media (@Raindropsmedia1) February 22, 2026
pic.twitter.com/Ilp1y0pX5D
🇲🇽|•|Cartels are setting grocery stores on fire in Mexico… pic.twitter.com/NBtpistGQb
— WashingtonAmerica.Net (@WADailyNews) February 23, 2026
कार्टेल के सदस्यों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बदला लेने की कोशिश की। उसे देश के सबसे हिंसक अपराधियों में से एक माना जाता था और अमेरिका ने उसके सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने एक पोस्ट में सैन्य अभियान की सराहना की और जनता से शांत रहने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "सभी राज्यों की सरकारों के साथ पूर्ण समन्वय है। देश के अधिकांश हिस्सों में गतिविधियां पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं।"
🇲🇽✈️🚨|•|This is how Guadalajara International Airport in Jalisco, Mexico, was taken over panic erupted among travelers and staff following the fall of "El Mencho," the feared CJNG cartel leader who was killed in a military operation. pic.twitter.com/v0FEkh9v58
— WashingtonAmerica.Net (@WADailyNews) February 23, 2026