2017 के बाद 2026?, इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पर किया स्वागत, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 17:41 IST2026-02-25T17:26:41+5:302026-02-25T17:41:15+5:30

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर एक आधिकारिक समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़राइल में स्वागत किया।

watch After 2017, 2026 PM NARENDRA Modi reaches Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu welcomes airport with his wife Sara video | 2017 के बाद 2026?, इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पर किया स्वागत, वीडियो

photo-lokmat

Highlights2017 के बाद 2026 में प्रधानमंत्री मोदी पहुुंचे हैं। 9 साल बाद यात्रा कर रहे हैं। सारा नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, "वह एक अद्भुत नेता हैं।

तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीइजराइल पहुंचे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे, इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। 2017 के बाद 2026 में प्रधानमंत्री मोदी पहुुंचे हैं। 9 साल बाद यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी की जेब में लगी पॉकेट स्क्वायर और सारा नेतन्याहू के कपड़ों के मिलते-जुलते रंग की ओर इशारा किया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भगवा।" भारत के बारे में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान सारा नेतन्याहू ने कहा, "शानदार देश।" प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, "वह एक अद्भुत नेता हैं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार से शुरू हो रहे इजराइल के दो दिवसीय दौरे को इजरायली मीडिया ने द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण और ‘‘रणनीतिक संबंधों को पुनर्व्यवस्थित करने’’ वाला बताया है।इजराइली समाचार पत्रों ने मोदी की यात्रा से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी है और इसे देश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर एक मित्र की महत्वपूर्ण यात्रा के रूप में वर्णित किया है।

Web Title: watch After 2017, 2026 PM NARENDRA Modi reaches Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu welcomes airport with his wife Sara video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे