लाइव न्यूज़ :

Washington World Culture Festival: ‘नेशनल मॉल’ में दुनियाभर के 450000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने तैयार की थी, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2023 18:06 IST

Washington World Culture Festival: विविध संस्कृति के 17,000 से अधिक कलाकार, मनोरंजनकर्ता और वक्ता 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक देश की राजधानी में बनाए गए अब तक के सबसे बड़े मंच पर प्रस्तुति देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व संस्कृति महोत्सव की रूपरेखा भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने तैयार की थी।‘‘विश्व संस्कृति का ओलंपिक्स’’ बताया जा रहा है। आयोजन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कर रहा है

Washington World Culture Festival: विश्व संस्कृति महोत्सव (डब्ल्यूसीएफ) में यहां अगले सप्ताह प्रतिष्ठित ‘नेशनल मॉल’ में दुनियाभर के 4,50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विश्व संस्कृति महोत्सव की रूपरेखा भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने तैयार की थी।

दुनिया के कई नेता डब्ल्यूसीएफ को संबोधित करेंगे जिसका आयोजन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कर रहा है तथा इसे ‘‘विश्व संस्कृति का ओलंपिक्स’’ बताया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि विविध संस्कृति के 17,000 से अधिक कलाकार, मनोरंजनकर्ता और वक्ता 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक देश की राजधानी में बनाए गए अब तक के सबसे बड़े मंच पर प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के दौरान चीन के 1,000 गायक एवं नृतक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे और 7,000 नृतक ‘गरबा’ करेंगे और साथ ही हिप-हॉप संगीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। 700 से अधिक भारतीय शास्त्रीय नृतक लाइव वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक उत्सव में यूक्रेन के 100 नृतक लोक नृत्य ‘होपाक’ करेंगे।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री की अगुवाई में 1,000 से अधिक सितारवादक भी प्रस्तुति देंगे। नेशनल मॉल और कैपिटल हिल के बीच एक मील के रास्ते में सांस्कृतिक पवेलियन और फैशन शो समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दर्शकों को दुनियाभर के व्यंजनों का स्वाद देने के लिए 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रक लगाए जाएंगे।

महोत्सव में भाग ले रहे उद्योग, सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के 1,000 से अधिक प्रमुख 30 सितंबर को विश्व नेतृत्व फोरम (जीएलएफ) के लिए एकत्रित होंगे। इस साल के जीएलएफ की थीम ‘शेपिंग ए ह्यूमेन फ्यूचर’ है।

विश्व संस्कृति महोत्सव में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून, मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीसिंह रूपन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति रोसालिया आर्टिगा सेरानो और पराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति फेडेरिको फ्रांको शामिल हैं।

टॅग्स :वाशिंगटनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल