लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद डग एरिक्सन का निधन, 52 साल थी उम्र, कोविड-19 से हुए थे संक्रमित

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:07 IST

डग एरिक्सन की मृत्यु शुक्रवार को हुई। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने बताया था कि लातिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Open in App

सिएटल (अमेरिका): वाशिंगटन से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डग एरिक्सन का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।

एरिक्सन की मृत्यु शुक्रवार को हुई। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने बताया था कि लातिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि उनकी मृत्यु के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। राज्य सीनेट रिपब्लिकन कॉकस ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की।

फर्नडेल से रिपब्लिक पार्टी के सांसद एरिक्सन पिछले महीने पार्टी के सहयोगियों से मिले थे और बताया था कि उन्होंने अल सल्वाडोर की यात्रा की थी, जहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद एरिक्सन कोविड​​​​-19 से संक्रमित हो गए थे। उनके दौरे का कारण स्पष्ट नहीं था।

राज्य की संसद और सीनेट के सदस्यों को एक संदेश में एरिक्सन ने सलाह मांगकर पूछा था कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कैसे प्राप्त की जा सकती हैं।

सिएटल टाइम्स ने बताया कि एरिक्सन ने व्हाटकॉम काउंटी में 42वें डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व किया और 1998 से वह विधानमंडल में थे। 2010 में सीनेट के लिए चुने जाने से पहले वह राज्य की संसद के लिए छह बार निर्वाचित हुए।

एरिक्सन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वाशिंगटन में अभियान के नेता थे। वह डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर जे इंसली के कोविड-19 संबंधी आपातकालीन आदेशों के मुखर आलोचक भी थे और टीकाकरण नहीं कराने के इच्छुक लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से उन्होंने विधेयक भी पेश किया था।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एरिक्सन ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था या नहीं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि अल सल्वाडोर जाने से पहले लोगों को टीके की सभी खुराक ले लेनी चाहिए, जहां कोविड​​​​-19 तेजी से फैला है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट