लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के जॉर्जिया में वारनोक की जीत, संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत के करीब

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सीनेट की दो सीटों में से एक सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता राफेल वारनोक को जीत मिली है।

वारनोक जॉर्जिया से जीत हासिल करने वाले पहले अश्वेत सांसद हैं और इस जीत के साथ सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गयी है।

पादरी रहे राफेल वारनोक 15 साल अटलांटा के इबेनेजर बैपटिस्ट चर्च में भी गुजार चुके हैं। वारनोक ने रिपब्लिकन पार्टी की निर्वतमान सांसद केली लोफलर को हराया। कई मीडिया संस्थानों ने वारनोक की जीत का अनुमान लगाया था।

अमेरिकी सीनेट में जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व करने वाले वह अफ्रीकी मूल के पहले सांसद होंगे। वह पिछले 20 साल में जॉर्जिया से सीनेट का चुनाव जीतने वाले पहले डेमोक्रैट नेता बन गए हैं।

रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार लोफलर की हार से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन्होंने जॉर्जिया में प्रचार किया था।

अब सीनेट की एक और सीट के लिए रिपब्लिकन पार्टी के डेविड पेरड्यू और डेमोक्रेटिक पार्टी के जॉन ओसोफ के मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अंतिम खबर मिलने तक निवर्तमान सांसद डेविड पेरड्यू मुकाबले में पिछड़ चुके थे। ओसोफ ने 16,700 वोटों की बढ़त बना ली है। अगर ओसोफ चुने गए तो वह अमेरिकी सीनेट में सबसे युवा सदस्य होंगे।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

अमेरिका में 100 सदस्यीय सीनेट में अब 50 सीटें रिपब्लिकन पार्टी के पास है और 49 सीटें डेमोक्रेटिक पार्टी के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!