लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड रोधी टीका नहीं लगवाने वालों को चेतावनी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:14 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 14 सितंबर (एपी) पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाया है उन्हें इस महीने के बाद से कार्यालय से काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को टेलीविजन पर दिए एक संदेश में असद उमर ने कहा कि जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वे 30 सितंबर के बाद शॉपिंग मॉल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे या सार्वजनिक परिवहन से यात्रा नहीं कर पाएंगे और उन्हें हवाई यात्रा करने की भी अनुमति नहीं होगी।

उमर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वयस्क जनसंख्या में से 52 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है और अन्य शहरों में भी पात्र जनसंख्या में से कम से कम 40 फीसदी लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाना चाहिए ताकि कोविड संबंधी प्रतिबंधों और लॉकडाउन से बचा जा सके।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 लाख मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से लगभग 27,000 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की