लाइव न्यूज़ :

गर्म हवाओं ने कैलिफोर्निया में जंगल की आग को और भड़काया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 09:33 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) अमेरिका के पश्चिमी राज्यों में इस सप्ताहांत एक बार फिर गर्म हवाओं के चलने से अत्यधिक तापमान बढ़ने के कारण उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल की आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी संघर्ष करना पड़ा। इसके नतीजतन क्षेत्र के भीतर और मरुस्थलीय भूभाग में अत्यंत गर्मी की चेतावनी जारी की गयी।

कैलिफोर्निया के डेथ वैली नेशनल पार्क में शुक्रवार को 130 डिग्री फैरेनहाइट (54 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया और शनिवार को भी तापमान इतना ही रहा। बताया जाता है कि जुलाई 1913 के बाद से यह सबसे अधिक तापमान है जब फर्नेस क्रीक मरूभूमि में 134 डिग्री फैरेनहाइट (57 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया था जो धरती पर अब तक का सबसे अधिक तापमान बताया जाता है।

बेकवर्थ कॉम्प्लेक्स में लगी आग लेक ताहोए के उत्तर में 45 मील (72 किलोमीटर) के क्षेत्र को जद में ले चुकी है और शुक्रवार तथा शनिवार के बीच आग के और भड़कने से सिएरा नेवादा वन क्षेत्र से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहे दावानल के कम होने का कोई संकेत भी नहीं दिख रहा।

कैलिफोर्निया के उत्तरी पर्वतीय इलाकों में पहले भी कई बार भीषण आग लग चुकी है जिसमें कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस बार आग से किसी मकान को क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है लेकिन प्लमास नेशनल फॉरेस्ट में करीब 200 मील (518 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र को बंद करने के साथ ही करीब 2,800 लोगों को वहां से हटने का आदेश या चेतावनी जारी की गयी है।

दमकल सूचना अधिकारी लीजा कॉक्स ने बताया कि शुक्रवार को भीषण गर्म हवाओं से लपटों के साथ धुंए का गुबार देखा गया और गर्म हवाएं आग को और भड़काने का काम कर रही हैं। कॉक्स ने बताया दमकल कर्मी आम तौर पर आग बुझाने के लिए रात के दौरान तापमान कम होने का फायदा उठाते हैं लेकिन गर्मी और कम नमी से इसमें मुश्किल आ रही है। 1,200 से अधिक दमकलकर्मी हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाने के काम में जुटे हैं लेकिन अभी इसके और धधकने का अनुमान है। हवा शुष्क होने से हेलीकॉप्टर से किया जा रहा पानी का छिड़काव जमीन पर पहुंचने से पहले ही वाष्प में बदल जा रहा है।

‘कैलिफोर्निया इंडिपेंडेंट सिस्टम’ ने बिजली आपूर्ति कम होने की आशंका जतायी है। गवर्नर गेविन न्यूसम ने शुक्रवार को आपात घोषणा जारी की और आईएसओ ने अन्य राज्यों से आपात सहायता का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी